रात में हुई शादी और अगले ही दिन मां बन गई दुल्हन, पूरा मामला जानकर हैरान हो जाएंगे आप!

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (03/07/2023): ग्रे्टर नोएडा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मामला दनकौर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां रात में एक दूल्हे-दुल्हन की शादी हुई और अगले ही दिन दुल्हन मां बन गई। इस खबर के सामने आने के बाद जो लोग इस खबर को सुनते हैं हैरान हो जा रहे हैं।

क्या है पूरा मामला

आज से लगभग पांच महीने पहले दनकौर क्षेत्र के एक गांव के एक लडके की शादी बुलंदशहर की एक लड़की से तय हुई थी। शादी तय होने बाद ही दोनों के बीच बातचीत होने लगी। दोनों एक दूसरे को पसंद भी करने लगे। दूल्हे – दुल्हन की शादी तय तिथि के मुताबिक 27 जून को रीति-रिवाजों के साथ हुई। फिर दुल्हन मायके से विदा होकर ससुराल चली और तभी नई- नवेली दुल्हन के पेट में दर्द उठा। दुल्हन के पेट के दर्द को बढ़ता देख ससुराल वाले दुल्हन को लेकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि दुल्हन तो 7 महीने की गर्भवती है और उसका तुरंत ऑपरेशन करना होगा। आपरेशन के बाद नई नवेली दुल्हन एक बच्ची को जन्म देती है। नई- नवेली दुल्हन के शादी के अगले ही दिन बच्ची को जन्म देने के बाद पूरा खुशी का माहौल मातम में बदल गया। मिली जानकारी के मुताबिक दूल्हे पक्ष का कहना है कि शादी होने से पहले दुल्हन पक्ष वालों ने ये बात छुपाई और उन्हें धोखा दिया।

वहीं दुल्हन द्वारा बच्ची को जन्म देने के बाद ससुराल वालों ने उसको और बच्ची को रखने से मना कर दिया है। जिसके बाद लड़की के परिजन‌ अपनी बेटी और उसकी बच्ची को अपने साथ ले गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दनकौर थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को जानकारी मिली है। लेकिन किसी भी पक्ष की तरफ से कोई शिकायत नहीं की गई है, अगर कोई भी पक्ष शिकायत करता है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।।

Share