केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का ग्रेटर नोएडा में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (26 जून 2023): सोमवार, 26 मई को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ग्रेटर नोएडा के एक्स्पो मार्ट में IIGF फेयर के उद्घाटन में जा रहे थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर के लोकसभा सांसद डॉ महेश शर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि देश में तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी पहले से अधिक सीटें आएगी, उसके लिये सभी कार्यकर्ता अभी से एकजुट हो जाएं।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी, ज़िला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, जिला उपाध्यक्ष देवा भाटी, सेवानंद शर्मा, सत्येंद्र नागर मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, ज़िला मंत्री सत्यपाल शर्मा, गुरुदेव भाटी, महेश शर्मा, मनोज प्रधान, गजेन्द्र शर्मा सहित पार्टी के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

Share