सांस्कृतिक योद्धा पुरस्कार देंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (24 जून 2023): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार 25 जून 2023 को ‘संस्कृतिक योद्धा’ पुरस्कार 2023 के विजेताओं को सम्मानित करने के लिए ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे।

यह पुरस्कार उन सांस्कृतिक राजदूतों को दिया जाएगा जिन्होंने भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए संघर्ष किया है। ग्रेटर नोएडा के गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले इस अनोखे समारोह के दौरान, सीएम योगी ‘कृपया ध्यान दें’ नामक एक फिल्म भी रिलीज करेंगे, जो बलात्कार सहित सांस्कृतिक पतन का कारण बनने वाले विकृत सामग्री के निर्माताओं को बेनकाब करेगी।

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन इस हाई प्रोफाइल समारोह की अध्यक्षता करेंगी। एक घंटे के इस कार्यक्रम में भारत की जाने-मानी हस्तियाँ , नामचीन मीडियाकर्मी और बड़ी संख्या में विश्वविद्यालयों के प्रोफेसरस भी शामिल होंगे।

प्रसिद्ध लेखक, जानेमाने एवं प्रभावी पत्रकार और इतिहासकार, केंद्रीय सूचना आयुक्त उदय माहुरकर के अनुसार, मनोरंजन के नाम पर यौन विकृत सामग्री बनाने वालों के खिलाफ देश को एकजुट करने के लिए सेव कल्चर सेव इंडिया फाउंडेशन को भारत भर के समान विचारधारा वाले देशभक्तों के एक समूह का पुरजोर समर्थन प्राप्त है। ये सामग्री ओटीटी, सोशल मीडिया प्लेटफार्मों, फिल्मों और अश्लील साहित्य के माध्यम से परोसी जा रही है। फाउंडेशन भारत को सांस्कृतिक रूप से भी विश्वगुरु बनाने के लिए स्वस्थ सामग्री की शुरुआत करता है।इस पहल के पीछे अपने दृष्टिकोण और इसके लक्ष्य के बारे में बात करते हुए माहुरकर कहते हैं, “भारत के सामने सवाल यह है कि एक आर्थिक, सैन्य और वैज्ञानिक महाशक्ति बनने के साथ-साथ क्या यह सांस्कृतिक रूप से कंगाल बन जाएगा? हमारे महान संत स्वामी विवेकानंद, श्री अरबिंदो, स्वामी दयानंद सरस्वती और मेरे गुरु, भारत सेवाश्रम संघ के संस्थापक स्वामी प्रणवंद ने भविष्यवाणी की थी कि भारत विश्वगुरु बनेगा। क्या उन्हें सही साबित करने की जिम्मेदारी हर देशभक्त भारतीय पर नहीं है? राष्ट्र को इस पर विचार करना चाहिए।”

“वास्तव में हमारे देश के चरित्र को नष्ट करने वाले ऐसे सामग्री निर्माताओं के खिलाफ एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन की आवश्यकता है। इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, भारत को निर्णय लेना होगा, ” उदय माहुरकर कहते हैं। मिशन ने अन्य बातों के अलावा, एवी फिल्म निर्माताओं के लिए नैतिकता संहिता का एक कानून भी सुझाया है जो बलात्कार के लिए उकसाने के आरोप में उस कानून की कुछ धाराओं का उल्लंघन करने वालों को दंडित करेगा।

बता दें कि समाज में बढ़ रहे विकृति और अश्लीलता खिलाफ भारत की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के दिशा में उदय माहुरकर द्वारा स्थापित सेव कल्चर सेव इंडिया फाउंडेशन का यह प्रयास मील का पत्थर साबित होगा।।

Share