इन नौ वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के कार्य हुए हैं: तेजस्वी सूर्या, राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजयुमो

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (10 जून 2023): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान के अन्तर्गत गुरुवार 8 जून को गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में स्थित गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के इंडोर स्टेडियम में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बैंगलोर से लोकसभा सांसद एवं भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या उपस्थित रहे। तथा गौतमबुद्ध नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र नागर, उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष व नोएडा विधायक पंकज सिंह , एम॰एल॰सी॰ व ज़िला प्रभारी सत्यपाल सिंह सैनी, एम॰एल॰सी॰ श्रीचन्द्र शर्मा, खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह तथा संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में क्षेत्र के नागरिक भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि केन्द्र सरकार के 9 वर्ष सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के पूर्ण हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ा है।आज भारत आंतरिक एवं बाहरी रूप से मज़बूत हुआ है आज हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात को पूरा विश्व सुनता है अब देश में कोई बम ब्लास्ट नही होता है। अब सिर्फ़ देश में विकास कार्य हो रहे हैं ।

आगे उन्होंने कहा कि गौतम बुद्धनगर के लोकप्रिय एवं सरल स्वभाव के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा के द्वारा नागरिक उड्डयन मंत्री होते हुए ज़ेवर हवाई अड्डा 30 हज़ार करोड़ की लागत से हवाई अड्डे का निर्माण चल रहा है। साथ ही बॉटनिकल गार्डन में बर्ड सेंचुरी संस्कृति कला केन्द्र आदि का निर्माण इन 9 वर्षों में हुए हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद गौतम बुद्धनगर डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास कार्यों के साथ आगे बढ़ा है। इन नौ वर्षों में सेवा सुशासन और गरीब के लिए कार्य हुए हैं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से राज्य सभा सांसद सुरेन्द्र नागर, नोएडा के लोकप्रिय विधायक पंकज सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री ठाकुर हरीश सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, महासंपर्क अभियान प्रमुख सेवानन्द शर्मा, बिजेंद्र भाटी, पिछड़ा आयोग सदस्य महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, संजय बाली, दादरी नगरपालिका अध्यक्ष गीता पंडित, युवा मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष सविंदर सोम, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, पवन रावल, राज नागर, सत्यपाल शर्मा, महेश शर्मा, रवि भदोरिया, गजेन्द्र मावी दीपक भारद्वाज, पवन नागर, मनोज भाटी, संजय भाटी, प्रेम प्रधान, बलराज भाटी, सतपाल तालान, डिम्पल आनंद, रजनी तोमर, रामनिवास यादव सहित हज़ारों कार्यकर्ताओं के साथ हज़ारों आम जनमानस जन सभा में उपस्थित रहे।।

Share