6 साल की मेहनत के बाद मिली कामयाबी, शादी के 13 साल बाद सूर्यकांत बना इनकम टैक्स ऑफिसर

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (28/05/2023): “लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती”

उपरोक्त पंक्ति को सच कर दिखाया है ग्रेटर नोएडा के सूर्यकांत बैसला गुर्जर ने। ग्रेटर नोएडा के दादरी वार्ड -8 के निवासी सूर्याकांत बैसला गुर्जर ने SSC CGL की परीक्षा में सफलता हासिल कर इनकम टैक्स विभाग में चयनित हुए हैं।
सूर्यकांत को इस कामयाबी के बाद बधाई देने वालों का तांता लगा है। वहीं मनीष भाटी बी.डी.सी.(कठेहरा) भी सूर्यकांत बैसला से मिलने पहुंचे। मुलाकात के दौरान माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

मनीष भाटी बी.डी.सी.(कठेहरा) ने बताया कि सूर्यकांत बैसला युवाओं के प्रेरणास्रोत बने है। आस-पास के ग्रामीणों के बच्चो को भी उनसे सीख लेनी चाहिए। लगभग 6 साल की कठिन मेहनत के बाद यह सफलता हासिल हुई है। साल 2010 में शादी हुई और 2016 में पिताजी के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारियों के कारण प्राईवेट जॉब के साथ, बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते हुए, घर की जिम्मेदारी और साथ ही अपनी तैयारी भी जारी रखी। लंबे संघर्ष एवं विषम परिस्थितियों में भी हौसला और मेहनत को नही त्यागा और अंतत: ये मुकाम हासिल किया।

इस मौके पर मनीष भाटी बी.डी.सी.(कठेहरा) , सतेंद्र तोंगड़ (भाजपा नेता),अरुण भाटी, डा.तरुण भाटी, विक्की भाटी, प्रसांत भाटी आदी लोग उपस्थित रहे।।

Share