दिल्ली-NCR में हल्की बारिश से मौसम हुआ सुहाना, तापमान में 7-8 डिग्री तक गिरावट

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (27/05/2023): लम्बे समय से दिल्ली-NCR में गर्मी का माहौल बना हुआ है। अगर बात तापमान की करे तो 42 डिग्री तक पहुंच रहा था। लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं। वहीं आज दिल्ली-NCR में बारिश होने से लोगों को गर्मी से निजात मिली है और लोगों ने राहत की सांस ली है।

बता दें कि आज शनिवार, 27 मई को दिल्ली-NCR में गरज के साथ बारिश हो हुई है और अभी भी बारिश का माहौल बना है। वहीं राहत की बूंदों से यहां का मौसम सुहावना हो गया है। बारिश की वजह से तापमान में 7-8 डिग्री तक की गिरावट आ गई है।

Share