माफियाओं की सूची में शामिल गौतमबुद्ध नगर के इनामी बदमाश को पुलिस ने दबोचा

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (29 अप्रैल 2023): उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद से माफियाओं और गुंडों के बुरे दिन शुरू हो गए हैं। सरकार एवं उनके प्रतिनिधि कई मंचों से ये दावा भी करते हैं कि प्रदेश में अब कानून का राज है और माफिया जेल के भीतर होंगे। बीते दिनों प्रदेश सरकार ने माफियाओं की एक सूची जारी की थी जिसमें गौतमबुद्ध नगर के सात माफियाओं का नाम शामिल है। इन सातों माफियाओं में से छ माफिया किसी ना किसी जेल में बंद हैं और सातवां मनोज आसे फरार था। लेकिन पुलिस ने अब कुख्यात बदमाश अपराधी मनोज आसे को भी दबोच लिया है।

क्या है पूरा मामला

एसटीएफ की टीम पर हमला करने व बीस से अधिक मामलों में वंछित एक लाख रुपए का इनामी बदमाश मनोज आसे को पुलिस मुठभेड़ में गोली लग गई और वह घायल हो गया। जिसके बाद उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि एच्छर चौकी में हुई मुठभेड़ में डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान, स्वात टीम प्रभारी यतेंद्र कुमार, एच्छर चौकी इंचार्ज अनुज सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

माफियाओं की सूची में भी शामिल था मनोज आसे का नाम

हाल ही में शासन द्वारा तैयार माफियाओं की सूची में भी मनोज आसे का नाम शामिल था। मनोज का पिछले लंबे समय से जुल्म की दुनिया से वास्ता है। पहले वह सुंदर भाटी गैंग का सदस्य था। साल 2016 में सुंदर के भतीजे अनिल से विवाद के बाद मनोज ने अपना एक अलग गैंग बना लिया था और फैक्ट्रियों से अपना रंगदारी वसूलता था।

हत्या के पांच मामले हैं दर्ज

कुछ साल पहले मनोज ने एसटीएफ की बुलेट प्रूफ गाड़ी पर गोली चलाकर फरार हो गया था। इतना ही मनोज के ऊपर हत्या के पांच, अपहरण, रंगदारी, धमकी सहित अलग-अलग कोतवाली में कुल 20 मामले दर्ज हैं।

पुलिस लंबे समय से मनोज की तालाश कर रही थी, पुलिस को सूचना मिली थी कि वह किसी घटना को अंजाम देने की तैयारी में था और इसी बीच उसकी पुलिस से मुठभेड़ हो गई और वह दबोचा गया।।

Share