दादरी नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा उम्मीदवार गीता पंडित की बढ़ाई गई सुरक्षा

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (28/04/2023): गौतमबुद्ध नगर में नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। चुनावी बिसात बिछ गई है और शह-मात का खेल जारी है। सियासी पार्टियों ने अपने सबसे भरोसेमंद और मजबूत सिपाही को मैदान में उतारा है। गौतमबुद्ध नगर की एकमात्र नगर पालिका दादरी नगर पालिका सीट पर बीजेपी ने दो बार की नगर पालिका अध्यक्ष रही गीता पंडित पर फिर एकबार यानि तीसरी बार भरोसा जताया है। वहीं दादरी नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद पर खड़े होने के कारण प्रत्याशी गीता पंडित का काफी विरोध हो रहा है। गीता पंडित के खिलाफ चल रहे विरोध के देखते हुए उनकी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पहले जहां गीता पंडित के साथ सुरक्षा के लिए दो सिपाही होते थे अब सिपाही की संख्या बढ़कर 6 कर दी गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार गौतमबुद्ध नगर की एकमात्र नगर पालिका दादरी नगर पालिका सीट पर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए गीता पंडित गीता के फिर से खड़े होने पर दादरी के व्यापारी और वैश्य समाज लगातार विरोध कर रहा है। इसी विरोध को देखते हुए गीता पंडित की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।।

Share