उमंग, उल्लास एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ म नाया जाएगा भारतीय नव वर्ष, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (19/03/2023): भारतीय नव वर्ष के शुभारम्भ के अवसर पर भारत नवनिर्माण ट्रस्ट के अंतर्गत भारतीय पर्व आयोजन समिति के तत्वावधान में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अति हर्षोल्लास के साथ इस वर्ष सांस्कृतिक मेला, उमंग 2080, 21-22 मार्च 2023 को अवध ग्रीन्स, जेपी ग्रीन्स के सामने, ग्रेटर नोएडा में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं आध्यात्मिक संगठनों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस सांस्कृतिक मेला में विभिन्न प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या, कवि सम्मेलन आदि कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं I

टेन न्यूज के साथ खास बातचीत करते हुए भारत नवनिर्माण ट्रस्ट से प्रोफेसर विवेक कुमार ने बताया कि नव वर्ष के शुभारम्भ के अवसर पर भारत नवनिर्माण ट्रस्ट द्वारा भारतीय पर्व आयोजन समिति के तत्वावधान में सांस्कृतिक मेला, उमंग 2080, 21-22 मार्च 2023 का आयोजन को अवध ग्रीन्स में किया जा रहा है। आगे उन्होंने बताया कि हिन्दू सभ्यता और संस्कृति के अनुसार भारतीय नव वर्ष का शुभारंभ 21मार्च से होने जा रहा है। लेकिन आजकल हम अपनी भारतीय संस्कृति को भूलकर पाश्चात्य संस्कृति के दवाब में भारतीय संस्कृति, सभ्यता और विधियां आदि लुप्त न हो जाए इसी उद्देश्य से भारतीय नव वर्ष के शुभारम्म पर सांस्कृतिक कार्यक्रम मेला का आयोजन किया जा रहा है। ताकि आज की नव युवा पीढ़ी तक को भारतीय संस्कृति को पहुंचाया जा सके‌।

आगे प्रोफेसर विवेक कुमार ने भारतीय नव वर्ष के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित होने जा रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 21और 22 मार्च को दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन सायं 04 बजे से रात्रि 10 बजे तक किया जाएगा।
जिसमें मुख्य वक्ता विनोद बंसल, राष्ट्रीय प्रवक्ता, विश्व हिन्दू परिषद और पदम सिंह,क्षेत्र प्रचार प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पश्चिमी उत्तर प्रदेश होंगे। साथ ही डॉ महेश शर्मा लोकसभा सांसद गौतमबुद्ध नगर और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेंद्र सिंह नागर राज्यसभा सांसद, मनोज तिवारी सांसद उत्तर-पूर्वी दिल्ली, धीरेन्द्र प्रताप सिंह विधायक जेवर, मास्टर तेजपाल नागर विधायक दादरी, श्रीचंद शर्मा शिक्षक एमएलसी, नबाब सिंह नागर सम्मिलित होंगे।

साथ ही प्रोफेसर विवेक कुमार ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

उक्त पत्रकार वार्ता में नरेश कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, कुलदीप शर्मा, सत्य प्रकाश अग्रवाल, सौरभ बंसल, मुकुल गोयल, प्रोफ विवेक कुमार, श्रीमती संगीता सक्सेना, श्रीमती बीना अरोरा, विवेक अरोरा, मनोज गुप्ता, मनोज गर्ग आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।।

Share