8 लेन का बनेगा यमुना एक्सप्रेस-वे, जानें क्या है पूरा अपडेट

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (10 जनवरी 2023): यमुना प्राधिकरण नए साल में यमुना एक्सप्रेस-वे का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों को एक सुलभ मार्ग सुविधा उपलब्ध कराने जा रही है। बता दें कि वाहनो की संख्या में वृद्धि और उससे लग रहे जाम को मद्देनजर रखते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे 6 लेन से 8 लेन में बनाने का फैसला लिया गया। यमुना एक्सप्रेसवे को 8 लेन बनाने को लेकर निर्माण कार्य भी जल्दी शुरू होगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यमुना प्राधिकरण सीईओ डॉ अरूण वीर सिंह ने कहा है कि “एक्सप्रेसवे पर लगातार वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है, इसलिए एक्सप्रेसवे को 6 लेन से बदलकर 8 लेन बनाने की तैयारी की जा रही है। ताकि वाहनों की बढ़ती हुई संख्या के बाद भी यात्रियों को जाम का सामना न करना पड़े। यमुना एक्सप्रेसवे को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के साथ एक इंटरचेंज के माध्यम से जोड़ा जाएगा, जो जगनपुर अफजलपुर गांव के पास बनाया जा रहा है।”

सोमवार को यमुना प्राधिकरण और एक्सप्रेसवे का संचालन कर रही कंपनी जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड के बीच एक्सप्रेस-वे के 6 लेन से 8 लेन बनाने पर सहमति बनी है। जल्द ही इसपर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

वहीं अगर बात करें एक्सप्रेसवे पर वाहनों की संख्या की तो रोजाना लगभग 32 हजार वाहन एक्सप्रेस-वे से गुजरते हैं। एक्सप्रेस-वे की लंबाई 165 किमी है, और एक्सप्रेस-वे वर्तमान में 6 लेन है की है। एक्सप्रेसवे पर मुख्य टोल प्लाजा 5, इंटरचेंज लूप पर टोल प्लाजा 7 , रेलवे ओवर ब्रिज 1, माइनर ब्रिज 42, प्रमुख पुल 1, कार्ट ट्रेक काॅसिंग 68, वाहन अंडरपास 70, अंडरपास 1 है।।

Share