डीएम सुहास एलवाई का आदेश, जिले में गुरू गोविन्द सिंह जयंती का अवकाश निरस्त

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (04/01/2023): जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर सुहास एलवाई ने जनसामान्य एवं समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को जानकारी दी है कि शासन द्वारा वर्ष 2023 के सार्वजनिक अवकाश की सूची में कार्यकारी आदेशों के अंतर्गत 05 जनवरी 2023, गुरू गोविन्द सिंह जयंती का घोषित सार्वजनिक अवकाश निरस्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि गुरू गोविन्द सिंह जयंती का सार्वजनिक अवकाश निरस्त होने की दशा में 05 जनवरी 2023 को समस्त शासकीय कार्यालय खुले रहेंगे एवं सभी कार्य सामान्य रूप से संचालित किए जाएंगे।।

Share