ग्रेटर नोएडा। आगामी फरवरी में प्रस्तावित ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में अपनी अहम भूमिका निभाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पुरजोर कोशिश कर रहा है। प्राधिकरण ने अब तक करीब 40 हजार करोड़ रुपये के निवेश के लिए करार किए हैं। मंगलवार को विभागवार समीक्षा करते हुए सीईओ रितु माहेश्वरी ने इसे और बढ़ाने के निर्देश दिए। उद्योग विभाग ने 17 एमओयू के जरिए 11680 करोड़ के औद्योगिक निवेश का रास्ता खोला है। कई बड़े उद्योगों ने ग्रेटर नोएडा में निवेश की इच्छा जाहिर की है। इन उद्योगों के आने से बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर भी मिल सकेंगे। इसी तरह वाणिज्यिक विभाग ने करीब 7000 करोड़, बिल्डर विभाग ने 16106 करोड़, आईटी व आईटीईएस ने 2760 करोड़, इंस्टीट्यूशनल ने 1432 करोड़ और आईआईटीजीएनएल में 70 करोड़ रुपये के निवेश के लिए करार हुए हैं। सीईओ रितु माहेश्वरी ने करार के साथ ही इन निवेशकों को जमीन उपलब्ध कराने की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही प्राधिकरण की तरफ से निकाली गईं योजनाओं के जरिए निवेशकों की संख्या और बढ़ाने को कहा है। वर्तमान समय में बिल्डर, उद्योग, संस्थागत, वाणिज्यिक, फ्यूल स्टेशनों की स्कीम निकली हुई है। सीईओ ने डाटा सेंटर की योजना भी जल्द लाने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान एसीईओ प्रेरणा शर्मा, अमनदीप डुली व आनंद वर्धन मौजूद रहे।
Useful Links
Recent Posts
- शारदा विश्वविद्यालय के रिसर्चर इंद्रजीत राय को ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स से पुरस्कार मिलने पर सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
- गलगोटियास विश्वविद्यालय में “शकुंतला देवी प्रथम राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2024” का हुआ आयोजन
- ग्रेटर नोएडा की बेटी का शानदार प्रदर्शन, स्वर्ण पदक पर जमाया कब्जा
- बड़ी खबर: जिला कारागार गौतमबुद्ध नगर में 24 वर्षीय बंदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
- ग्रेटर नोएडा: निर्माणाधीन बिल्डिंग में कार्यरत एक महिला मजदूर की मौत, जानें पूरा मामला
- ग्रेटर नोएडा: अल्फा -1 में एक पीजी में मिला 21 वर्षीय युवक का शव, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
- ग्रेटर नोएडा: तिलपत्ता गोलचक्कर के समीप बेलेनो कार पलटने से हुआ हादसा, घायल चालक अस्पताल में भर्ती
- रवि काना और काजल झा से 8 घंटे की पूछताछ में कई हाई प्रोफाइल लोगों का नाम आया सामने
- गौतमबुद्ध नगर में मतदान संपन्न होने के बाद भाजपा सांसद एवं प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा को पार्टी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
- गलगोटियास विश्वविद्यालय ने “भारतीय फार्मास्युटिकल उद्योगों को बढ़ावा” विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया
News Calendar
M | T | W | T | F | S | S |
---|---|---|---|---|---|---|
1 | 2 | 3 | 4 | 5 | ||
6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 |
13 | 14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 |
20 | 21 | 22 | 23 | 24 | 25 | 26 |
27 | 28 | 29 | 30 | 31 |
parichowk.com: Greater Noida News Portal was launched by Shri Shantanu Sen, Former Joint Director & SPL IG, CBI on October 22, 2006. Copyright © 2008-2018. All Rights Reserved. Ten News. Terms Of use.