हैकाथन विजेताओं को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया पुरस्कृत, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (26 नवंबर 2022): गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित यूनेस्को-इंडिया-अफ्रीका हैकाथन में भाग लेने के लिए शुक्रवार को गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय पहुंचे।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि युवा ऊर्जा से परिपूर्ण हैं। भारत और अफ्रीका के सामने कई सामाजिक और तकनीकी चुनौतियां हैं। युवाओं के सामने नवोन्मेष के माध्यम से सामाजिक पर्यावरणीय और तकनीकी समस्याओं के समाधान खोजने का अवसर है।

 

श्री धनखड़ ने आगे कहा कि हैकाथन दुनिया को बदलने की क्षमता वाले स्टार्टअप के निर्माण की नींव तैयार करता है। शुक्रवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में यूनेस्को इंडिया अफ्रीका हैकाथन 2022 के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने हैकाथन 20 विजेताओं को तीन-तीन लाख रुपए का पुरस्कार दिया।

 

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि हैकाथन में अफ्रीका के 22 देशों से 350 छात्रों की उपस्थिति इसके सफलता का सूचक है। आधुनिक दुनिया में व्यवसायिक नवाचार की अगुआई करना भारत और अफ्रीकी देशों के घनिष्ठ संबंधों को दर्शाता है। भारत में नवाचार और उद्यमशीलता दुनिया को आकर्षित किया है। भारत और अफ्रीका में उपनिवेशवाद और रंगभेद के खिलाफ सभ्यागत जुड़ाव है।

भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।इस दशक के अंत तक तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। विश्व में स्टार्टअप का तीसरा सबसे बड़ा पूल है। लगभग 75 हजार स्टार्टअप भारत के विकास को आगे बढ़ा रहे हैं।

 

उक्त अवसर पर कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, लोक सभा सांसद डॉ महेश शर्मा, विधायक धीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।।

Share