आस्थापूर्वक मनाया गया लोकआस्था का महापर्व छठ। परिवार की समृद्धि के लिए महिलाएं रखती है निर्जला व्रत

ग्रेटर नोएडा के IEC कालेज के सामने नोलेज पार्क 2 के पार्क में छठ पूजा समिति और पूर्वांचल बिहार समिति द्वारा छठ पूजा के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लगभग 18 वर्षों से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ पूजा का आयोजन IEC College के सामने वाले पार्क में किया गया। पूजा के लिए पार्क में घाट पर जल की व्यवस्था की गई, और इसकी साफ- सफाई व सुरक्षा व्यवस्था के पूर्ण इंतजाम किए गए हैं। जिसमें कि श्रद्धालुओं की पूजा अर्चना के समय कोई समस्या ना हो।

बता दें कि लोक आस्था के महापर्व छठ 28 से 31 अक्टूबर तक चार दिनों तक मनाया जाता है। इस पर्व की शुरूआत मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में हुई। छठ के पर्व पर महिलाएं अपने संतान की लंबी उम्र और परिवार की सुख समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती है। यह एकमात्र ऐसा पर्व है, जिसमें उगते हुए सूर्य के साथ डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। और छठ पर्व पर भगवान सूर्य के साथ उनकी बहन की छठी मईया की पूजा की जाती है। सूर्य की उपासना और आस्था का महापर्व छठ पूजा का पहला दिन 28 अक्टूबर को नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ, दूसरे दिन 29 अक्टूबर को खरना, तीसरे दिन 30 अक्टूबर को संध्या अर्ध्य और चौथे दिन 31 अक्टूबर को उगते सूर्य को अर्ध्थ देकर संपन्न हुआ

लोक आस्था के महापर्व छठ का आज चौथे दिन सूर्य को अर्घ्य देकर चार दिनों से चले आ रहे छठ पूजा का समापन हो चुका है। छठ महापर्व के समापन को लोगों ने छठी मईया के लोकगीतों के साथ मनाया जहां बड़ी तादाद में लोगों की भीड़ रही। सिर पर दउरा लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी थी। व्रतियों कमर तक पानी में खड़े होकर प्रसाद से सजे और डाला हाथ में लेकर सूर्य को अर्घ्य देते नजर आए। इसके बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण कर अपना व्रत खोला।।

Share