इस धनतेरस यमुना अथॉरिटी के लिए केंद्र सरकार ने खोला खजाना

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (26/10/2022): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यमुना अथॉरिटी के लिए इस दिवाली खजाना खोल दिया है। बता दें कि यमुना प्राधिकरण क्षेत्र की चार परियोजनाओं के लिए 274 करोड रुपए ‘प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना’ के तहत देने की मंजूरी दे दी गई है।

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरूण वीर सिंह ने बताया कि इस दिवाली पर केंद्र सरकार ने क्षेत्र की चार परियोजनाओं के लिए 274 करोड रुपए देने की मंजूरी 20 अक्टूबर को दी है। जिसमें ‘प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना’ के तहत चारों परियोजनाओं की फंडिंग होगी और इस फंडिंग से परियोजना के विकास को गति मिलेगी।

आगे सीईओ डॉ अरूण वीर सिंह ने बताया कि चारों परियोजनाओं में पहली प्लास्टिक प्रोसेसिंग पार्क और इलेक्ट्रिक व्हीकल पार्को की है, जो यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-10 में विकसित होगी। इस परियोजना में कुल लगभग लागत 550.09 करोड़ रुपए की आ सकती है, और इस परियोजना के लिए केन्द्र सरकार ने 55.09 करोड़ रूपये की मंजूरी दी है।

दूसरी परियोजना टाय पार्क है जो यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-33 में विकसित होने जा रही है। इस परियोजना में लगभग 48.02 करोड़ रूपये लागत लगेगी और केन्द्र सरकार 28.95 करोड़ रूपये की मंजूरी दी है।

तीसरी परियोजना अपैरल पार्क, एमएसएमई पार्क और हैंडीक्राफ्ट पार्क है। इस परियोजना में लगभग 143.72 करोड़ रूपये लागत लगेगी और केन्द्र सरकार 128.12 करोड़ रूपये की मंजूरी दी है। चौथी परियोजना मेडिकल डिवाइस पार्क है जो यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-28 में विकसित होने जा रही है। इस परियोजना में लगभग 439.49 करोड़ रूपये लागत लगेगी और केन्द्र सरकार 69.50 करोड़ रूपये की मंजूरी दी है।।

Share