राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ग्रेटर नोएडा आगमन, जानें पूरी डिटेल्स

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (26/10/2022): भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1नवंबर को ग्रेटर नोएडा आ रही हैं। आपको बता दें कि राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू पहली बार ग्रेटर नोएडा आ रही हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित ” इंडिया वाटर वीक” का शुभारंभ करेंगी। राष्ट्रपति की अगवानी करने सीएम योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ 31 अक्टूबर को ही ग्रेटर नोएडा आ रहे हैं। शहर के गौतम बुद्ध विश्विद्यालय में रात्रि प्रवास करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

राष्ट्रपति एवं मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों में जुटा है गौतमबुद्ध नगर पुलिस प्रशासन। 1 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंडिया एक्सपो मार्ट ग्रेटर नोएडा में आयोजित “इंडिया वाटर वीक” का उद्घाटन करेंगी।

जबकि 31अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोएडा आएंगे और डाटा सेंटर, गंगाजल परियोजना और कई अन्य परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री यमुना प्राधिकरण एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी के कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।।

Share