रोटरी क्लब द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन, पढ़े पूरी रिपोर्ट

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (18/10/2022):  रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने सोमवार, 17 अक्टूबर को ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन गामा 1संजीवनी हॉस्पिटल में किया। क्लब अध्यक्ष विनय गुप्ता ने बताया रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा और चौहान संजीवनी हॉस्पिटल गामा 1 के सहयोग से ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया। जिसमें 27 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।

 

डॉ डी एस चौहान ने बताया की स्वस्थ मनुष्य एक वर्ष में 3 से 4 बार ब्लड डोनेट कर सकता है। और इससे शरीर में कोई कमजोरी नही आती है। ब्लड डोनेट करने के 24 से 48 घंटे में शरीर में नया खून बन जाता है।

कैंप में विनय गुप्ता, कपिल शर्मा, विकास गर्ग, शुभम गोयल, मुकुल गोयल आदि सदस्य मौजूद रहे।

Share