IIA, ग्रेटर नोएडा द्वारा दीवाली उत्सव 2022 का अयोजन, आपसी भाईचारे का दिया संदेश

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (16/10/2022): शनिवार, 15 अक्टूबर को Indian Industries Association, Greater Noida Chapter (IIA) ने दीपावली उत्सव 2022 का आयोजन ग्रेटर नोएडा में किया।‌ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दादरी विधायक तेजपाल नागर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आईआईए के द्वारा किया गया।

 

Indian Industries Association, Greater Noida Chapter (IIA) ने दीवाली उत्सव 2022 का आयोजन आपसी भाईचारा को बढना देने के साथ साथ स्वदेशी उत्पादो को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया। कार्यक्रम में खान पान व गीत संगीत के साथ स्वदेशी उत्पादो के स्टोल्स भी लगे।

मुख्य अतिथि विधायक तेजपाल नागर ने कहा IIA सभी उद्यमियों को एक साथ लेकर चलने का सराहनीय कार्य कर रही है। आगे विधायक ने कहा कि मैं एक शिक्षक रहा हूं अपने बच्चों को उनसे उनका बिना जाति और धर्म पूछे शिक्षा दी है। इसीसे प्रेरणा लेकर अपने जीवन में विधायक बना और आज दो बार दादरी विधायक बनने के बाद भी बिना किसी व्यक्ति का जाति धर्म पूछे समाज के लिए कार्य कर रहा हूं। सभी को समाज में एक दूसरे के साथ मिलकर रहना चाहिए ना कि जाति धर्म के आधार पर भेदभाव करना चाहिए।

 

IIA चेयरमैन बी.आर.भाटी ने कहा कि दिवाली दीपों का उत्सव है इसलिए IIA के सभी मेंबर्स एक साथ मिलकर दीवाली उत्सव 2022 की खुशियां बना रहे हैं।

IIA से बी.आर.भाटी ने बताया कि दिपावली उत्सव होने का उद्देश्य है कि सभी उद्यमी एकसाथ मिलकर दीवाली की खुशियां आपस में मिलकर बांट सकें और साथ ही उन्होंने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी।

 

IIA से ज़े रहमान ने बताया कि दीपावली उत्सव में लोकल उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगी है, और प्रर्दशनी में लोकल उत्पादों को प्रदर्शित कर लोगों को स्पेशल ऑफर भी दिया गया है। आगे उन्होंने कहा IIA चाहता है इस बार दीपावली को लोग धूम धाम से मनाएं और स्वदेशी उत्पादो को अपनाएं।

IIA से सबरजीत ने कहा कि पिछले दो वर्षों से कोरोना के कारण IIA दीपावली नहीं माना सका इसलिए इस बार दीपावली उत्सव 2022 का आयोजन IIA ने बहुत ही धूमधाम से किया है ताकि सभी लोग मिलकर दीवाली उत्सव कार्यक्रम में भरपूर आनंद उठा सकें।

 

IIA दीपावली उत्सव 2022 कार्यक्रम में IIA से मंडल चेयरमैन बी आर भाटी, चेयरमैन जेएस राणा, सचिव अमित शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश बंसल, विशारद गौतम, ज़ रहमान, सबरजीत, मनोज सरधना, ज़मी और गणमान्य लोग आदि उपस्थित रहे।

Share