श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के तत्वाधान में सेक्टर पाई स्थित रामलीला मैदान में गोस्वामी सुशील जी महाराज के दिशा दिशा निर्देशन में रामलीला का मंचन राजस्थान के सर्वश्रेष्ठ कलाकारों द्वारा किया जा रहा है।

ग्रेटर नोएडा : आज दिनांक 29/09/2022 दिन बृहस्पतिवार को मंचन की शुरूआत भगवान राम के साथ चारों भाइयों के गुरुकुल में शिक्षा ग्रहण करते हुए प्रारंभ हुआ श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष माननीय आनंद भाटी जी ने बताया कि आज के मंचन में महर्षि विश्वामित्र के तपोभूमि में ताड़का मारीच और सुबाहु का आतंक और यज्ञ में उत्पन्न व्यवधानों को शांत करने के लिए महर्षि विश्वामित्र का अयोध्या आगमन हुआ और उनके साथ भगवान श्री राम और भ्राता लक्ष्मण का वन में प्रस्थान हुआ। महासचिव ममता तिवारी जी ने भगवान श्री राम के द्वारा ताड़का वध प्रसंग और उसके पश्चात जनकपुरी में भगवान श्री राम और माता सीता के प्रथम मिलन का अद्भुत प्रसंग प्रस्तुत करने की लीला का गुणगान किया वहीं मिडिया प्रभारी धीरेन्द्र भाटी जी ने भगवान श्री राम की अद्भुत लीला के प्रसंगों ने कैसे आज दर्शकों का मन मोह लिया और आज के लीला का आनंद लेने के लिए दर्शकों की बहुत भारी भीड़ ने भगवान श्री राम के प्रति प्रेम और आस्था का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया इसके बारे में जानकारी दी।

 

इस अवसर पर कमेटी के संस्थापक एडवोकेट राजकुमार नागर शेर सिंह भाटी संरक्षक सिंह हरवीर मावी सुशील नागर बालकिशन सफीपुर सतीश भाटी पंडित प्रदीप शर्मा अध्यक्ष आनंद भाटी श्रीमती ममता तिवारी महासचिव अजय नगर कोषाध्यक्ष धीरेंद्र भाटी मीडिया प्रभारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश शर्मा बडोली जितेंद्र भाटी सुभाष भाटी योगेंद्र भाटी जितेंद्र भाटी चोहड़ पर उमेश गौतम जी नरेंद्र भाटी मनोज गुप्ता रोशनी सिंह फिरे प्रधान सतवीर मुखिया जी प्रधान सुनील खारी गजेंद्र शर्मा वीरपाल मावी अरुणा शर्मा अतुल आनंद सिंह ज्योति सिंह आदि समस्त संगठन के लोग उपस्थित थे

Share