World Dairy Summit 2022: डेरी उद्योग से जुड़े सात नए उत्पादों को किया गया लॉन्च

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (14/09/2022): World Dairy Summit 2022 का आयोजन 12 से 15 सितंबर तक इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में किया जा रहा है। World Dairy Summit 2022 का उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।

वहीं आज 14 सितंबर को बलिनी डेरी फार्मर्स ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा नए उत्पादों को NDDB के चैयरमेन मीनेश शाह की उपस्थिति में लॉन्च किया गया।

 

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ल्ड डेरी सम्मिट 2022 के शुभारंभ के अवसर पर अपने उद्बोधन में उत्तर प्रदेश के इस ऑर्गेनाइजेशन का जिक्र किया था। जिसमें 14 सितंबर को बलिनी डेरी फार्मर्स ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा लगभग 7 नए उत्पादों को उनके राज्य के पारस्परिक गीत व नृत्य के साथ लांच किया गया।

 

वहीं Maahi Milk Producer Company ने Maahi Premium गाय का घी (Gir Amrut), Shreeja Mahila Milk Producer Company ने गाय का घी, Paayas Milk Producer Company ने गाय का घी, Sakhi Mahila Milk Producer Company Limited ने गाय का घी, Balinee Milk Producer Company Limited ने भी गाय का घी, Asha Mahila Milk Producer Company ने पनीर और दही को लांच किया।

साथ ही ABRO Honey ने हनी Adjwain, WildForest और Eucalyptus को लांच किया।

 

Share