गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉ महेश शर्मा को पार्टी आलाकमान द्वारा सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी, पढें पूरी रिपोर्ट

 

टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (09/09/2022)

शुक्रवार 9 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने विभिन्न राज्यों के प्रभारी एवं सहप्रभारी की नियुक्त की। जिसमें गौतम बुद्धनगर के सांसद डॉ महेश शर्मा को भाजपा आलाकमान द्वारा बड़ी जिम्मेदारी दी गई और उनको त्रिपुरा का प्रभारी बनाया गया।

वहीं सांसद डॉ महेश शर्मा ने त्रिपुरा प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आभार व्यक्त किया।

आगे डाॅ महेश शर्मा ने त्रिपुरा प्रदेश का प्रभारी नियुक्त होने पर कहा कि मैं पूरी निष्ठा से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व कार्यकर्ताओं की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।

Share