देशभक्ति के रंग में रंगा होगा इस बार का ग्रेटर नॉएडा गणेशोत्सव, जाने और क्या है विशेष

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (29/08/2022): आगामी 31अगस्त से गणराज महाराष्ट्र मित्र मंडल ट्रस्ट द्वारा भव्य गणेशोत्सव का ग्रेटर नोएडा के सम्राट मिहिर भोज पार्क में जाने जा रहा है।

बता दें कि गणराज महाराष्ट्र मित्र मंडल ट्रस्ट द्वारा आयोजित भव्य गणेशोत्सव की थीम इस वर्ष आजादी के अमृतमहोत्सव के उपलक्ष्य में देशभक्ति के ऊपर रखी गई है।

टेन न्यूज नेटवर्क के साथ बातचीत करते हुए गणराज महाराष्ट्र मित्र मंडल ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक चंद्रशेखर गरगे ने बताया कि 31अगस्त से 10 सितंबर तक सम्राट मिहिर भोज पार्क, ग्रेटर नोएडा में गणराज महाराष्ट्र मित्र मंडल ट्रस्ट द्वारा गणेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

आगे उन्होंने कहा कि इस वर्ष हम बहुत ही भव्य आयोजन कर गणेशोत्सव मना रहे हैं। क्योंकि इस बार का गणेशोत्सव गणराज महाराष्ट्र मित्र मंडल ट्रस्ट द्वारा आयोजित बहारवा गणेशोत्सव है। इस गणेशोत्सव में भगवान गणेश की पूजा अर्चना के साथ साथ हम महोत्सव में सामाजिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से देशभक्ति, सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन कर रहा है।

जिसमें गणेशोत्सव में रोजाना आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही बच्चों के लिए सिंगिंग और डांसिंग कंपटीशन का भी आयोजन किया जा रहा है इच्छुक प्रतियोगी कंपीटिशन में भाग लेने के लिए दुर्गेश्वरी सिंह से संपर्क कर सकते हैं।

Share