जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है पीड़िता, पुलिस से लगाई मदद की गुहार

टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (26/07/2022)

दादरी नगर की निवासी पीड़िता पिता ने ससुराल वालों के जुल्मों से प्रताड़ित पुत्री को ससुराल के लोगों के चंगुल से निकालकर दादरी के अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया। जहां पीड़िता महिला का नौ दिन से उपचार चल रहा है। पीड़ित पिता ने पुलिस से शिकायत कर इस मामले में मदद की गुहार लगाई है। वहीं पीड़िता जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।

बता दें कि दादरी निवासी एक व्यक्ति ने अपनी इकलौती बेटी की शादी वर्ष 2003 में बुलंदशहर के औरंगाबाद निवासी युवक से की थी। महिला को दो बेटे और एक बेटी है। महिला के पिता का आरोप है कि शादी के 12 साल तक सब ठीक चल रहा था। इसी दौरान महिला के पति के भाई की पत्नी यानी भाभी से अवैध संबंध हो गया। जिसके बाद वह पत्नी से मारपीट करने लगा। तीनों बच्चों को डरा कर कब्जे में ले लिया।

आरोप है कि पिछले 2 साल से पीड़िता महिला को पड़ोस के एक मकान के कमरे में कैद कर रखा था। महिला को पीलिया की बीमारी बता कर रखा था। महिला की हालत गंभीर चलते वह वेंटिलेटर पर चली गई है। जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।

दादरी पुलिस प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है जल्द से जल्द पूरा मामले की छानबीन कर तहकीकात की जाएगी।

Share