” रूम शेयर करोगी?” महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाला हेड कांस्टेबल निलंबित

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (06/07/2022): इकोटेक-3 कोतवाली में तैनात मुंशी ( हेड कांस्टेबल ) दीपक ने बंगाल की महिला से छेड़छाड़ की। जांच में आरोप सही मिलने पर पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया।

छेड़छाड़ के आरोप लगने पर वीडियो ट्विटर पर वायरल हुआ था। बता दें कि महिला पति के साथ ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र की एक सोसाइटी में रहती है। और बीते शुक्रवार को पड़ोसियों से विवाद के चलते पुलिस ने उसके पति को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

आरोप है कि जब थाने से महिला के पति को मजिस्ट्रेट के यहां पेश करने ले जाया जा रहा था। तब हेड कांस्टेबल उनके साथ में जाने लगा। और हेड कांस्टेबल ने महिला से कहा कि रूम शेयर करोगी।

इस बात पर महिला ने आक्रोश प्रकट करते हुए उसके खिलाफ शिकायत दर्ज की और साथ ही ट्वीट कर हेड कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

Share