यमुना विकास प्राधिकरण को 6 औद्योगिक भूखंडों की निलामी में मिले 140 करोड़, प्राधिकरण को नीलामी से मिली 97 फीसदी धनराशि

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (24/06/2022): यमुना प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को छह औद्योगिक भूखंडों की नीलामी की है। जिसमें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का असर दिखा। बता दें कि सभी 6 भूखंडों का आरक्षित मूल्य 71.48 करोड़ था। इसके सापेक्ष प्राधिकरण की 140.97 करोड़ था। और प्राधिकरण को निलामी से 97 प्रतिशत धनराशि मिली है।

सबसे महंगा भूखंड 12 हजार वर्ग मीटर का बिका। इसका आरक्षित मूल्य 9.95 करोड़ था।जबकि यह 29.05 करोड़ में बिका है।

जानकारी के लिए बता दे कि इस बार यमुना प्राधिकरण ने लेफ्ट ओवर स्कीम के तहत 6 औद्योगिक भूखंडों की योजना निकाली थी। यह भूखंड सेक्टर 32 व 33 में है।

सेक्टर-33 में 70.50 वर्गमीटर ,10 हजार वर्गमीटर, 12 हजार वर्गमीटर के एक एक भूखंड थे, जबकि सेक्टर-32 में 20 हजार वर्गमीटर के तीन भूखंड थे। इनके के लिए 80 आवेदक आए।

यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरूण वीर सिंह ने बताया कि पहली बार नीलामी के जरिए भूखंड आवंटित किए गए।

Share