ग्रेटर नोएडा की जेपी ग्रींस सोसायटी में मिले दो चीनी जासूस, छानबीन में जुटी पुलिस

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (14/06/2022): ग्रेटर नोएडा से एक चौकाने वाले जासूसी का मामला सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक ग्रेटर नोएडा स्थित जेपी ग्रींस सोसायटी में इंडो-नेपाल बार्डर पर एसएसबी द्वारा पकड़े गए दो चीनी जासूस रह रहे थे। वहीं अब दोनों चीनी जासूस सुरसंड थाना पुलिस की हिरासत में हैं। और दोनों चीनी जासूसों से पुछताछ जारी है।

बता दें कि ग्रेटर नोएडा में कई चाइना इलेक्ट्रानिक्स व कंस्ट्रक्शन फैक्ट्री स्थित है। इन फैक्ट्रियों में बड़ी संख्या में चीनी नागरिक काम करते है। इसलिए पुलिस समय समय पर चीनी नागरिक की जांच करती रही है। वहीं जांच के दौरान पुलिस को दो चीनी नागरिक कर शक हुआ। फिर पुलिस ने दोनों की जानकारी की छानबीन शुरू की।

पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि दोनों चीनी नागरिक चीनी जासूस हैं। जो दोनों इंडो-नेपाल बार्डर पर एसएसबी द्वारा पकड़े गए थे। अब ग्रेटर नोएडा में स्थित जेपी ग्रींस सोसायटी में रह रहे थे। कैरी नाम के व्यक्ति ने दो के ठहरने की व्यवस्था थी। जो दोनों का दोस्त का है।

 

पुलिस के अनुसार दोनों चीनी जासूस ग्रेटर नोएडा में लगभग दस दिन तक रहे थे। इसकी भनक खुफिया एजेंसियों को तक नहीं लगी। हैरानी करने देने वाली बात यह है कि दोनों चीनी जासूस के पास भारतीय वीजा तक नहीं था इसके बावजूद भी वह ग्रेटर नोएडा में रहे थे।

दोनों चीनी जासूस की पहचान लु लैंग उम्र लगभग 30 वर्ष और तो यूं हेलंग उम्र 34 वर्ष के रूप में गई है। और अब दोनों चीनी जासूस सुरसंड थाना पुलिस की हिरासत में है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों चीनी जासूस ने अपने दोस्त के साथ कई अलग-अलग स्थानों का भ्रमण किया है।

हालांकि, अभी तक पुलिस को दोनों चीनी जासूस के सोसायटी का फ्लैट नंबर नहीं पता लगा है। अब पुलिस चीनी जासूस की शहर में ठहराने वाले दोस्त तक पहुंचने के लिए विदेश से नोएडा आए नागरिकों का डाटा खंगाल रही है। और साथ ही जेपी ग्रींस सोसायटी में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है ताकि पुलिस को पता चल सके दोनों चीनी जासूस की यहां ठहरने के दौरान क्या क्या गतिविधि रहते थे।

Share