बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में मिशन 2024 की तैयारी में जुटने का संदेश

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (10/06/2022): भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक बृहस्पतिवार को पिलपता स्थित जिला कार्यालय में हुई। जिसमें कार्यकर्ताओं को मिशन 2024 का संदेश देते हुए उसकी तैयारी में जुटने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने की।

तीन सत्र में हुई बैठक के प्रथम सत्र में युवा मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सोम मुख्य वक्ता और संचालन सत्येंद्र नागर ने किया।

सुखविंदर सिंह सोम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश में भाजपा की कुशल नेतृत्व की सरकारें है। सभी कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं।

दूसरे सत्र की प्रस्तावना जिला उपाध्यक्ष सेवानंद शर्मा ने की। सत्र को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने कहा कि कार्यकर्ता आगामी कार्यक्रमों एवं 2024 मिशन की तैयारी में जुट जाए। और साथ ही 2024 को ऐतिहासिक बनाते हुए दोबारा सरकार बनाने के लिए संकल्पित हो।

तीसरे सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधानसभा सदस्य डॉ सतपाल सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर भारत आर्थिक एवं सैन्य रूप से आगे बढ़ा है। सीमाएं भी मजबूत हुई है। देश को विकास की गति देने के लिए सड़कों का जाल बिछाया है, जिससे निवेश बढ़ा है। सरकार ने अनुच्छेद 370 जैसे अहम फैसले लिए। कोविड में करोड़ों लोगों को निश्शुल्क वैक्सीनेशन और राशन वितरण हुआ।

कार्यक्रम में दीपक भारद्वाज, योगेश चौधरी, धर्मेंद्र कोरी, मनोज गर्ग, सेवानंद शर्मा, पवन रावल, कर्मवीर आर्य, सत्येंद्र नागर, गजेंद्र मावी, सुनील भाटी, सत्यपाल शर्मा, सचिन शर्मा, बबलू गुर्जर, इंद्रजीत टाइगर, राज नागर, रजनी तोमर, सुरेंद्र नागर, पवन त्यागी, पिंकू भाटी, अंश नागर, संगीता रावल, राहुल पंडित, अमित पंडित, राकेश गोयल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Share