इंडिया गेट पर लगे भगवान परशुराम की मूर्ति : ब्राह्मण महासंघ

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (31/05/2022): राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ के पदाधिकारियों ने 15 सूत्रीय मांगों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर कोमल पवार को सौंपा।

ब्राह्मण महासंघ के सदस्यों ने मांग की कि इंडिया गेट पर भगवान परशुराम की मूर्ति का अनावरण प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा किया जाए। आचार्य चाणक्य के मूर्ति की स्थापना देश के सभी विश्वविद्यालयों में अनिवार्य रूप से हो। मठ मंदिरों में पुजारी ब्राह्मण जाति के ही हो और उसे न्यूनतम वेतन दिया जाए। ब्राह्मण आयोग का गठन हो जिसके सभी अधिकारी ब्राह्मण हो।

देश के सभी जिलों में आचार्य चाणक्य के नाम पर गुरुकुल की स्थापना की जाए। दिल्ली में अकबर रोड का नाम बदलकर स्वतंत्र सेनानी मंगल पांडे के नाम पर रखा जाए। रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर किसी भी एक राष्ट्रीय राज्य मार्ग का नाम हो।

इस अवसर पर अनिल पंडित, शिव ओम शर्मा, मुकेश दीक्षित, गोपाल, भारत शर्मा, उमेश, नरेंद्र, संजय, मोहित, सोनू , भगवत, नितिन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share