नोएडा : जीजा को गोली मारने वाला युवक गिरफ्तार, आरोपी दिल्ली पुलिस में है कार्यरत

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (31–03–2022): अभी कुछ दिन पहले लडपुरा गांव में दिनदहाड़े जीजा को गोली मारने का मामला सामने आया था। इसी कड़ी में आज पुलिस ने गोली मारने वाले युवक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

गोली मारने वाला व्यक्ति दिल्ली पुलिस में है और उसका नाम दीपक है उसका साथी सतीश है इन दोनों को कासना कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुधवार को नहर की पुलिया के पास से गिरफ्तार दीपक और सतीश ने मिलकर अपने जीजा नवीन पर गोलियां चलाई थी।

पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है दोनों आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त हुई पिस्टल और कार बरामद हुई है।

एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि दीपक अपने भांजे को अपने पास रखना चाहता था उसी विवाद में उसने अपने जीजा पर गोलियां चलाई थी।

जानकारी देते हुए बताया कि सादुल्लापुर गांव निवासी दीपक की बहन की शादी अस्तौली गांव निवासी नवीन से हुई थी। दीपक की बहन ने साल 2020 में खुदकुशी कर ली थी और महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति नवीन पर मुकदमा चल रहा था जिसको लेकर नवीन जेल भी गया था। नवीन का 5 वर्षीय बेटा युवराज अदालत के आदेश पर कई दिनों से अपने मामा दीपक के पास था।

नवीन ने अपने बेटे को वापस पाने के लिए न्यायालय में केस कर रखा है पिछले बृहस्पतिवार को दोनों पक्ष के वकीलों ने बच्चे को वापस नवीन को देने का समझौता कराया था ।

इसी मामले में पंचायत कर लडपुरा गांव में बच्चे को वापस सौंपा जाना था दोनों पक्षों के लोग लडपूरा पहुंचने वाले थे पंचायत शुरू होने से पहले ही दोनों हमलावरों ने नवीन पर गोलियां चला दी जिससे नवीन घायल हो गया ।।

पीड़ित नवीन को पहले से अनहोनी की आशंका थी। उसने पंचायत में पहुंचने से पहले ही अपने मोबाइल का कैमरा ऑन कर दिया था। वीडियो में दीपक और उसके साथी द्वारा गोली चलाते हुए वीडियो कैद हो गया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Share