देश के प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्यों द्वारा बी.ए.एम.एस के छात्रों को दिए गए कई महत्वपूर्ण टिप्स

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (26 मार्च 2022): गौतमबुद्ध नगर की प्रथम आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज ‘ईशान आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर ग्रेटर नोएडा में देश के प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्यों द्वारा बी.ए.एम.एस के छात्र-छात्राओं को आयुर्वेद के कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए।

जीवा आयुर्वेद फरीदाबाद के डायरेक्टर डॉ केशव चौहान ने बी.ए.एम.एस 2021 के छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए बताया कि कैसे बदलते परिदृश्य में कोरोना महामारी के बाद आयुर्वेद की दवाओं का उपयोग बढ़ रहा है।

भारत के चिर परिचित एवं पुराने चिकित्सा पद्धति पर लोगों का भरोसा बढ़ रहा है, लोगों में एकबार फिर यह विश्वास पनप रहा है कि प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से भी बीमारियों एवं व्यथाओं का उपचार किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने बताया आने वाले समय में आयुर्वेदिक फार्मास्युटिकल का भविष्य और अधिक उज्ज्वल होने वाली है।

ब्लिस आयुर्वेद के मैनेजिंग डायरेक्टर वैद्य नितिन अग्रवाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉक्टर को हमेशा नए नए तकनीक ज्ञान से अपडेट रहना चाहिए।साथ ही उन्होंने कहा कि आज दुनिया प्रतिदिन नए-नए शोध हो रहे हैं उनके विषय में विस्तृत जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि तकनीकी ज्ञान से ही देश विदेश में ख़्वाति प्राप्त की जा सकती है, साथ ही उन्होंने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी।

जे.के.आल इंडिया आयुर्वेद संस्थान के प्रसिद्ध काया चिकित्सक डॉ भी.जी.हुद्दार ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने वनस्पति के गुणों के विषय में छात्रों को विस्तारपूर्वक बताया और सभी छात्रों को शाकाहार भोजन अपनाने का सलाह दिया।

सभी प्रखर एवं प्रबुद्ध वक्ताओं द्वारा ईशान आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं विषयों के होनेवाले लैब के फायदे के विषय में छात्रों को बताया। और सभी वक्ताओं ने संस्थान के चैयरमेन डॉ डी.के. गर्ग जी के प्रयासों की सराहना की और आयुर्वेद के विकास में उनके प्रयासों की काफी प्रशंसा की।।

Share