ग्रेटर नोएडा डिपो पर लंबे रूटों के लिए बढ़ेंगी बसों की संख्या, होली के मद्देनज़र लिया गया फैसला

ग्रेटर नोएडा यूपी रोडवेज ने होली पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए ग्रेटर नोएडा डिपो पर लंबे रूटों के लिए बसों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है

इसी के साथ लंबे रूटों पर बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे। जिससे किसी भी यात्री को होली पर घर जाने में कोई परेशानी और समस्या का सामना नही करना पड़े। ग्रेटर नोएडा डिपो के एआरएम ललित श्रीवास्तव ने बताया कि अलग-अलग रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसी के साथ कुछ रूटों पर बसों के फेरे भी बढ़ा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा डिपो और परी चौक से लखनऊ और कानपुर के लिए भी बसें मिलेंगी। इसी के साथ बदायूं, आगरा, मैनपुरी, अलीगढ़ और बुलंदशहर आदि रूटों पर बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। इसी के साथ यात्रियों को ध्यान में रखते हुए एक व्यक्ति को परी चौक पर तैनात किया जाएगा। अगर लोगों की संख्या ज्यादा होती है तो उसे देखते हुए अतिरिक्त बसें भेजी जाएंगी।

Share