स्वतंत्रता सेनानी विजयसिंह पथिक की 138वी जयन्ती

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (23/02/2022): स्वतंत्रता सेनानी विजयसिंह पथिक की 138वी जयन्ती पर 27 फरवरी को ग्रेटर नोएडा के गुर्जर शोध संस्थान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जायेगा।कार्यक्रम का आयोजन पथिक विचार केंद्र की ओर से होगा।इस अवसर पर ‘राजस्थान का स्वतंत्रता संग्राम और विजयसिंह पथिक’ पुस्तक का विमोचन भी होगा।

पथिक विचार केंद्र के संयोजक राजकुमार भाटी ने बताया कि उनकी संस्था विगत सत्रह वर्षों से लगातार पथिक जयन्ती पर कार्यक्रम करती आ रही है।विजयसिंह पथिक स्वतंत्रता सेनानी के साथ साथ एक प्रतिभावान कवि,सफल लेखक, कुशल सम्पादक,समाज सुधारक और किसान नेता थे।वे राजस्थान के जनक कहे जाते हैं।वे देश के पहले किसान सत्याग्रही थे।

राजकुमार भाटी ने बताया कि 27 फरवरी के कार्यक्रम में वरिष्ठ लेखक और पत्रकार उर्मिलेश मुख्य अतिथि होंगे।मशहूर शायर मासूम गाज़ियाबादी का काव्यपाठ होगा।इस अवसर पर पथिक विचार केंद्र के पांच सदस्यों को सम्मानित भी किया जायेगा।कार्यक्रम दोपहर दो बजे से गुर्जर शोध संस्थान के ऑडिटोरियम में होगा।

Share