एएचटीयू टीम द्वारा मानसिक रूप से विक्षिप्त गर्भवती महिला को परिजनों से मिलाया।

टेन न्यूज नेटवर्क

नोएडा (18/02/2022) : कमिश्ररेट गौतमबुद्धनगर की थाना एएचटीयू टीम द्वारा मानसिक रूप से विक्षिप्त गर्भवती महिला को मिलाया परिजनो से, मनोचिकित्सकों द्वारा महिला का उचित इलाज किया गया तथा चिकित्सको की देखरेख मे महिला ने जिला अस्पताल में एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।

महिला के पति द्वारा कमिश्ररेट गौतमबुद्धनगर पुलिस की सराहना करते हुये धन्यवाद किया गया।

दिनांक 28.05.2021 को मानसिक रूप से चार माह की गर्भवती विक्षिप्त एक महिला उम्र 40 वर्ष निवासी पटेल नगर सेन्ट्रल दिल्ली को सहायक पुलिस आयुक्त 1. ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर के आदेश से राजकीय विशेषीकृत (महिला/बालिका) गृह में भर्ती कराया गया।

मनोचिकित्सक के परामर्श, उचित देखभाल, एक्टिविटी और काउंसलिंग के द्वारा महिला की मानसिक स्थिति में सुधार हुआ उसने अपने परिवार के सम्बन्ध में कुछ जानकारी दी तथा दिनांक 05.12.2021 को चिकित्सको की देखरेख में जिला अस्पताल में स्वस्थ्य कन्या को जन्म दिया।

*दिनांक 05.02.2022 को थाना प्रभारी एएचटीयू द्वारा टीम के सहयोग से महिला के परिवार का पता लगाया गया तथा महिला के सम्बन्ध में पता लगाकर परिजनों को महिला के सम्बन्ध में सूचित किया गया। महिला के सम्बन्ध में जानकारी मिलते ही महिला व बच्चे को पाकर परिजन बहुत खुश हुये। महिला के पति द्वारा कमिश्ररेट गोतमबुद्धनगर की थाना एएचटीयू टीम व राजकीय विशेषीकृत गृह की प्रशंसा करते हुये धन्यवाद किया।

Share