गौतम बुद्ध नगर में तीनों सीटों से 13 नांमाकन पत्र निरस्त, चुनावी मैदान में बचे 39 उम्मीदवार

टेन न्यूज नेटवर्क

गौतमबुद्ध नगर (25/01/2022): उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत जनपद गौतमबुद्ध जिले में 21जनवरी को नांमाकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि थी। इसके बाद 24 जनवरी को सभी नांमाकन पत्रों की जांच करने की तिथि निर्धारित की गई थी।

कल 24 जनवरी को गौतमबुद्ध नगर के तीनों विधानसभाओं के 52 उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया शुरू की गई और जांच प्रक्रिया के दौरान 13 नामांकन निरस्त किए गए ।

जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि जनपद गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 52 उम्मीदवारों द्वारा नोएडा से 23, दादरी से 16 और जेवर से 13 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। सोमवार को नामांकन पत्रों के जांच की प्रक्रिया के दौरान नमांकन पत्र की जांच में कमी पाए जाने के बाद कुल 13 उम्मीदवारों का नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए।

सोमवार को जांच की प्रक्रिया गौतम बुद्ध जिले की तीनों विधानसभा सीटों के रिटर्निंग ऑफिसरों ने पूरा किया। और रिटर्निंग ऑफिसर के कक्षों में सुबह 11 बजे से सीसीटीवी की निगरानी में नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया की गई। और जांच के लिए प्रत्याशियों को भी बुलाया गया था। इसके साथ ही पूरी जांच की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की गई।

और जांच के दौरान गौतम बुद्ध नगर में तीनों विधानसभा सीट से 13 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज हुए है। सबसे ज्यादा नोएडा विधानसभा सीट से 10 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र कुछ खामियां के चलते निरस्त किए गए है।

विधनसभा    नामांकन भरे     खारिज हुए     बचे हुए प्रत्याशी
नोएडा             23                     10                     13
दादरी             16                      02                     14
जेवर               13                      01                     12

61-नोएडा विधानसभा क्षेत्र से निरस्त उम्मीदवारों के नाम।

1.सर्व समाज पार्टी के संजीव कुमार गोस्वामी
2.शिवसेना के राजकुमार अग्रवाल
3.भारतीय महासंघ पार्टी के घनश्याम
4.पब्लिक पॉलीटिकल पार्टी के दीपमाला श्रीवास्तव
5.भारतीय इंसान पार्टी के किशोर सिंह
6.अल हिंद पार्टी के डिब्लू सिंह चौधरी
7.भारतीय जन जागृति पार्टी के कुश श्रीवास्तव
8.निर्दलीय संजय शर्मा
9.निर्दलीय सुनील कुमार
10.निर्दलीय अर्पणा शर्मा

62-दादरी विधानसभा क्षेत्र से निरस्त उम्मीदवारों के नाम।

1.जन अधिकार पार्टी से वीरेंद्र सिंह प्रजापति
2.राष्ट्रीय आम जन सेवा पार्टी से यूनुस

63-जेवर विधानसभा क्षेत्र से निरस्त उम्मीदवारों के नाम।

जेवर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जन जागृति पार्टी से मनोज राज का नामांकन प्रपत्र में हस्ताक्षर एवं प्रस्तावकों के हस्ताक्षर न होने के कारण नामांकन प्रपत्र निरस्त किया गया।

चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 27 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। इसके बाद जनपद में प्रत्याशियों की स्थित साफ हो सकेगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि नाम वापस का अंतिम दिन 27 जनवरी है। और नामांकन पत्रों की जांच होने के बाद से 27 जनवरी की दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिया जा सकता है। दोपहर 3 बजे के बाद चुनाव चिन्ह दिए जाएंगे।

Share