पर्यावरण की सुरक्षा के लिए ग्रीन मैन विनोद सिंह सोलंकी ने गलगोटियाज कॉलेज के छात्रों को किया प्रेरित

गलगोटिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के ग्रीन एनवायरनमेंट क्लब और विज्ञान विभाग ने बी-टेक प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए प्रेरण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में वृक्षारोपन अभियान भी चलाया गया। सभी छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति गहरी रुचि दिखाई। यह कार्यक्रम डॉ0 राजेश त्रिपाठी और डॉ0 बिपिन कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में चलाया गया ।

पर्यावरण स्वास्थ्य और मूल्य नामक पुस्तक के लेखक और ग्रीन मैन के रूप में प्रख्यात विनोद सिंह सोलंकी ने कार्यक्रम में भाग लेकर पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति अपने विचारों को छात्रों के साथ साझा किया। विनोद सिंह सोलंकी 2007 से वृक्षारोपण से जुड़े हुए हैं। उन्होंने हजारों पेड़ लगाए हैं और लोगों में पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाई है। विनोद सिंह सोलंकी ने युवाओं शिक्षकों और अन्य आम नागरिकों के बीच पर्यावरण संवेदनशीलता को फैलाने के साथ साथ सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और जिला मजिस्ट्रेट गौतमबुद्ध नगर के साथ मिलकर पर्यावरण जागरूकता पर महत्वपूर्ण कार्य किया है।

कार्यक्रम के दौरान डॉ0 मंजू कश्यप डॉ0 अनुराधा साहा सुश्री प्रतीक्षा डॉ0 प्रताप कुमार डॉ0 स्मृति द्विवेदी डाॅ0 इंदु त्यागी डॉ0 दुष्यंत कुमार और विभाग के अन्य संकाय सदस्य मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Share