आई0टी0एस0 डेन्टल काॅलेज द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत मरीजों के लिए शिविर लगाया गया

आई0टी0एस0 डेन्टल काॅलेज, मुरादनगर गाजियाबाद द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत 1 मार्च से 8 मार्च, 2021 को मरीजों के लिए गाजियाबाद के विभिन्न स्थानों अर्थात भनेड़ा, ढिडोली, नंदग्राम, सरना, काकड़ा, प्राथमिक विद्यालय (सुल्तानपुर) व संजय नगर में दंत चिकित्सा स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। शिविर स्थल पर आने वाले सभी मरीजों को अच्छी मौखिक स्वच्छता बनाए रखने के महत्व के बारे में जागरूक किया तथा जरूरतमंद लोगों को दंत चिकित्सा सेवा प्रदान की गयी।

आई0टी0एस0 – द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डाॅ0 आर0पी0 चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन, श्री अर्पित चड्ढा की प्रेरणा से इन शिविरों का सफल आयोजन किया गया।
शिविर स्थल पर आने वाले सभी मरीजों को अपना उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर विभिन्न दंत उपचार किये गये। संस्थान के दंत विशेषज्ञों की टीम ने शिविर में 965 लोगों की मौखिक स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच की। तथा आवश्यक उपचार बताये। शिविर स्थल पर 51 मरीजों के दांत निकाले गये, 248 मरीजों ने दांतो की सफाई करायी, और 54 मरीजों के दांतो मे मसाला भरा गया। इसके साथ ही 48 मरीजो मे फ्लोराइड जेल और 58 मरीजो मे पिट एंड फीसर सीलेन्ट एपलीकेशन जैसे निवारक उपचार किये गये। इसके बाद दंत विशेषज्ञों द्वारा उचित टूथब्रश करने की तकनीक का प्रदर्शन ब्रशिंग माॅडल और दूथब्रश की मदद से किया गया तथा दवाईयों के साथ सभी उपचार निःशुल्क प्रदान किये गये। अंत मे मरीजों के बेहतर उपचार के लिए आई0टी0एस0 डेन्टल काॅलेज मे भेजा गया।

दिनांक 6 मार्च, 2021 को सुल्तानपुर के प्राथमिक विद्यालय में राष्ट्रीय दंत चिकित्सक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, ड्राइंग प्रतियोगिता तथा अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। ड्राईग प्रतियोगिता के लिए क्रेयाॅन भी बाटें गये। सभी बच्चों ने बढ़-चढ़ कर कार्यक्रम में भाग लिया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा ड्राईग प्रतियोगिता के विजेताओं को उपहार से सम्मानित किया।

इसी क्रम में 8 मार्च, 2021 को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। जिसका विषय (महिला नेतृत्वः कोविड-19 की दुनिया में एक समान भविष्य को प्राप्त करना) था। यह विषय कोविड-19 महामारी के दौरान दुनिया भर में लड़कियों और महिलाओं के योगदान को समर्पित करता है। इस अवसर पर संस्थान ने श्री संतोष कुमार, जो वाइल्ड कंुगफू एसोसिएशन के अध्यक्ष है, और जिन्हें ब्लैक बेल्ट कराटे मे प्राप्त है उनको काॅलेज में आमंत्रित किया गया था। वह महिलाओं को मार्शल आर्ट से आत्मरक्षा करने के लिए तैयार करते है। मास्टर संतोष कुमार द्वारा प्रदर्शित इस आत्मरक्षा गतिविधियों में सभी महिला छात्रों ने भाग लिया। इसके अलावा छात्रों ने इसी विषय पर नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया। इसके साथ ही महिला छात्रों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी महिला छात्रों ने भाग लिया। अंत मे विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान की डेन्टल ओ0पी0डी0 में आने वाली सभी महिला मरीजों को मुफ्त में ओ0पी0डी0 कार्ड और उनका दंत उपचार किया गया। इसके साथ ही महिला मरीजों के लिए एक इंटरेक्टिव सत्र भी आयोजित किया गया जिसमे उन्हें विभिन्न मौखिक स्वच्छता से संबन्धित जानकारी दी गयी।

इस सफल स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के लिये सभी मरीजों ने आई0टी0एस0 – द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डाॅ0 आर0पी0 चड्ढा जी तथा वाईस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा जी को धन्यवाद दिया।

Share