विश्व हिन्दू परिषद (जिला गौतमबुद्ध नगर), करणी सेना, संवाद एवं हिन्दू संगठनो ने सूरजपुर पुलिस थाना के अधिकारी और उनकी टीम का अभिनदंन किया

21 दिसंबर 2020 को, सूरजपुर स्थित थाना अध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी एवं उनकी सयोहगी टीम का अभिनंदन किया गया। थाना अध्यक्ष और उनकी टीम ने धर्मांतरण करवा रहे विदेशी मूल की एक महिला और चार आरोपियों का पर्दाफ़ाश कर उन्हें गिरफ्तार किया था। अभिनदंन करने के लिए विश्व हिंदू परिषद गौतम नगर जिला गौतमबुद्ध नगर, करणी सेना, संवाद हिन्दू संघठन उपस्थित रहे। विश्व हिंदू परिषद से मेरठ प्रान्त के सह प्रान्त प्रचार प्रमुख अवधेश पाण्डेय, पवन वार्ष्णेय जिला संपर्क प्रमुख, अभियांशु नाथ (अध्यक्ष,गौतम नगर), राजीव सैनी (कार्याध्यक्ष,गौतम नगर), करन कपूर -(मंत्री,गौतम नगर), राघवेन्द्र त्रिपाठी (सह मंत्री,गौतम नगर), भास्कर सिंह (उपध्यक्ष,ग्रेटर नोएडा नगर), विवेक मिश्रा – (प्रचार प्रमुख,ग्रेटर नोएडा नगर) और बजरंग दल से अभिषेक यादव (संयोजक,गौतम नगर), वीकास शर्मा (सह संयोजक, गौतम नगर), नरेन्द्र सिंह (सप्ताहिक मिलन प्रमुख,गौतम नगर) आदि लोग उपस्तिथ रहे। साथ ही करणी सेना से करन ठाकुर-(उत्तर प्रदेश, प्रदेश अध्यक्ष), राजवीर सिंह (राष्ट्रीय अध्यक्ष,संवाद) एवं ओम रायजादा(लेखक, कवि, पर्यावरणविद्) एवम् अन्य हिन्दु सहयोगी संगठनों के गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।

Share