सेक्टर डेल्टा 2 में धूमधाम से की गई गोवर्धन पूजा

सेक्टर डेल्टा टू आरडब्लयूए महासचिव आलोक नागर के आवास पर गोवर्धन पूजा बड़े धूमधाम से मनाई गई। आलोक नागर ने बताया कि गोवर्धन पूजा दिवाली के दूसरे दिन आती है। हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व होता है। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट भी कहते हैं। आलोक नागर ने बताया कि मान्यता है कि इसी तिथि पर भगवान श्रीकृष्ण ने गोकुल वासियों इंद्र के प्रकोप से बचाया था और देवराज के अहंकार को नष्ट किया था। भगवान कृष्ण ने अपनी सबसे छोटी उंगली से गोवर्धन पर्वत उठाया था।

तभी से गोवर्धन पर्वत की पूजा करने की परंपरा आरंभ हुई। गोवर्धन पूजा, इसे अन्नकूट पर्व के नाम से भी जाना जाता है। दिवाली से अगले दिन मनाया जाने वाला यह पर्व इस बार 15 नवंबर को यानि आज मनाया जा रहा है हर साल यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को होता है। जिसमें गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की प्रतिमा बनाकर पूजा की जाती है।

इस मौके पर आलोक नागर, दीपक नागर, सुमित बिधूड़ी, आदित्य नागर, युवराज सिंह आदि लोग मौजूद रहे

Share