पर्यावरण संरक्षण के लिए नव ऊर्जा युवा संस्था ने किया पौधरोपण

नोएडा-: धरा पर जीवन बचाने के लिए नव ऊर्जा युवा संस्था के युवाओं ने #नोएडा_प्राधिकरण Noida Authority के सहयोग से रविवार को अनेक जगहों पर पर्यावरण के संतुलन के लिए पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।
इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के लिए संस्था के युवाओं ने 80 पौधे लगाए जिसमें गुलमोहर, नीम, जामुन और शीशम आदि के पौधे लगाए। पौधरोपण के कार्यक्रम पर्यावरण के प्रति निवासियों ने बढ़ चढ़ कर पौधरोपण किया और उनकी देखभाल का संकल्प लिया।
इस मौके पर उद्यान विभाग के उप निदेशक श्री #राजेंद्र_कुमार जी ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन की सपत्ति हैं, इसे बचाने के लिए सभी आगे आए।
संस्था के अध्यक्ष #पुष्कर_शर्मा ने कहा कि पर्यावरण का दूषित होना दुनिया की गंभीर समस्याओं में है। इस समस्या का निवारण वृक्ष ही कर सकते हैं।
इस अवसर पर संस्था की तरफ से #दीपक_कनोजिया जी ने कहा कि शहर में लोग सही ढंग से सांस तक नहीं ले पा रहे हैं, इसका जिम्मेदार कोई एक नहीं बल्कि हम सब हैं। पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में सरकार का साथ देना चाहिए।

इस मौके पर दीपक कनोजिया, फिरदौस खान, रोहित भाटी, संदीप पाठक, आरती मिश्रा, मोहन साह, ध्रुव घोष, पुष्कर शर्मा, राहुल शर्मा, चंद्रमा मधेशिया सहित कई युवक व गणमान्य लोग मौजूद थे।

Share