ग्रेटर नोएडा : भाजयुमो द्वारा संचालित कृष्ण रसोई से रोजाना जरूरतमंदो को मिल रहा भोजन

 

Greater Noida : कोरोना वायरस महामारी में भाजपा युवा मोर्चा ग्रेटर नोएडा के मंडल अध्यक्ष अतुल प्रधान के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर व लोकप्रिय सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डाॅ महेश शर्मा के निर्देशानुसर ग्रेटर नोएडा के ख़ैरपुर गुर्जर गाँव के राधा कृष्ण मंदिर पर लगातार सभी के सहयोग से चल रही राधा कृष्णा रसोई से रोज़ क़रीब 700-800 जरूरतमंद लोगों के भोजन की व्यवस्था करायी जा रही है। जिससे कि कोई भी ग़रीब इस महामारी में भूखा ना रह पाए।

भाजपा युवा मोर्चा ग्रेटर नोएडा के मंडल अध्यक्ष अतुल प्रधान ने बताया कि आपदा की इस घड़ी में भाजपा युवा मोर्चा की समस्त टीम ग़रीब , मज़दूर दिव्यांग और असहाय लोगों के साथ साथ उनके कंधे से कंधा लगाकर उनके हर सुख व दुख में उनके साथ खड़ी हुई है।
इस सेवा में लगे हुए लोगों में टिंकू मनोज, बबलू, विनोद, जतिन समेत अन्य लोग शामिल हैं।

Share