दादरीः- मंगलवार को दादरी में जीटी रोड स्थित समाजवादी पार्टी नगर कार्यालय पर पार्टी की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान एवं संचालन विनोद यादव ने किया। इस मौके पर मायावती राजकीय पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, बादलपुर एवं मिहिर भोज डिग्री कॉलेज दादरी में होने वाले छात्रसंघ चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई और समाजवादी पैनल से चुनाव लड़ रहे छात्र नेताओं से मुलाकात कर उनका हौसला अफजाई किया गया। इस बैठक में जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने समाजवादी पैनल को विजय दिलाने के लिए पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी छात्र एवं युवाओं के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही है और प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव युवाओं के उज्जवल भविष्य के हरसंभव प्रयास कर रहे है और कहा कि इस तरह के चुनाव से युवाओं की राजनिति में भागीदारी बढ़ती है और उन्हें राजनिति में आने का मौका मिलता है। इस मौके पर उन्होंने 3 नवम्बर की मुख्यमंत्री की रथ यात्रा और रंजत जयंती समारोह में जिले से भारी संख्या में भाग लेने पर कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। इस मौके से मुख्य रूप से श्याम सिंह भाटी, नवीन भाटी, आजाद सिद्दकी, कृष्णा चौहान, जेपी नागर, वीरेन्द्र खारी, शिमला यादव, वचन भाटी, विजेन्द्र चौहान, सुनीता यादव, नीटू रावल, अनूप तिवारी, रविन्द्र शर्मा, सुमित बैसोया, नरेन्द्र शर्मा, ब्रहमपाल भाटी, सुबोध राणा, विपिन नागर, दीपक राणा, नवीन चौहान, मनोज भाटी, अनीस अहमद, शब्बू, सचिन भाटी आदि मौजूद रहे।
- Next TEAFFIC POLICE CRUSHED TO DEATH BY AN UNIDENTIFIED VEHICLE ON YAMUNA EXPRESSWAY #ACCIDENT NEAR JEWAR
- Previous जनहित मोर्चा अब उठाएगा यमुना प्राधिकरण के खिलाफ आवाज
Useful Links
Recent Posts
- GL Bajaj में चौथा राष्ट्रीय सम्मेलन “सृजन-द स्टार्टअप कॉन्क्लेव” आयोजित
- गौतमबुद्ध नगर में ठंड से भीख मांगने वाले व्यक्ति की मौत
- फ्लैट रजिस्ट्री की मांग को लेकर 15 दिसंबर को विशाल कार-बाइक रैली का आयोजन
- ईशान एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन में 22वें यजुर्वेद पारायण महायज्ञ का सफल समापन
- ईशान ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में 5 दिवसीय यजुर्वेद परायण महायज्ञ का सफल समापन | Photo Highlights
- ग्रेटर नोएडा एसीईओ ने अल्फा वन में चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं
- ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों में मीटर लगाने की तैयारी, ’धारा’ मीटर से पानी की बर्बादी पर लगेगी लगाम
- GL Bajaj में सुपर कंप्यूटिंग पर कार्यशाला: एआई में युवा दिमागों को सशक्त करने की पहल
- ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने चलाया जागरुकता अभियान
- ग्रेटर नोएडा में सोफा फैक्ट्री में आग लगने की घटना पर एक्शन में डीएम!, दिए सख्त आदेश
News Calendar
M | T | W | T | F | S | S |
---|---|---|---|---|---|---|
1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | |
7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 |
14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 |
21 | 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 |
28 | 29 | 30 |
parichowk.com: Greater Noida News Portal was launched by Shri Shantanu Sen, Former Joint Director & SPL IG, CBI on October 22, 2006. Copyright © 2008-2018. All Rights Reserved. Ten News. Terms Of use.