सेक्टर पाई 1 में राम जन्मोत्सव के साथ रामलीला का हुआ भव्य मंचन

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई 1 स्थित रामलीला मैदान में श्री धार्मिक रामलीला कमेटी द्वारा भव्य रामलीला मंचन की शुरुआत की गई। इस दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नरेंद्र भूषण ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

सुशील गोस्वामी महाराज के कुशल निर्देशन में भगवान श्री राम के जन्म का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा में राम जन्म का प्रसंग सुन भक्तों ने आनंद लिया। श्रीराम के भजनों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा।

श्रीराम का चरित्र अनुकरणीय है। जगत में उनको पुरुषोत्तम कहा जाता है। भारतीय नारी विश्व की सर्वोत्तम नारी है। भारत ही एक ऐसा देश है, जिसमें नारी को देवी रूप में पूजा जाता है। माता कौशल्या जैसी नारी ने श्रीराम जैसे पुत्र को जन्म देकर समूचे विश्व का कल्याण किया। यहां की माताओं ने संतों व कर्मवीरों को जन्म दिया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया।

इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष आनन्द भाटी, महासचिव ममता तिवारी, अजय नागर, राजकुमार नागर, शेर सिंह भाटी, बालकिशन शफीपुर, धीरेन्द्र भाटी, धर्मेन्द्र भाटी, सुशील नागर, चेनपाल प्रधान, नरेन्द्र भाटी, महेश बदोली सुभाष भाटी, उमेश गौतम, वीरेन्द्र मिश्रा, रोशनी सिंह समेत कमेटी के अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share