नए मोटर व्हीक्ल एक्ट के विरोध में ट्रांसपोर्टर्स ने की हड़ताल, यात्री परेशान 

Greater Noida : नया मोटर व्हीकल एक्ट लगते ही आम लोगों से लेकर ट्रांसपोर्टर्स भी भारी-भरकम चालान से परेशान हैं। इसके खिलाफ अब ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने हड़ताल का ऐलान करते हुए मोर्चा खोल दिया है। आज सुबह से ही सड़कों पर इसका असर देखने को मिल रहा है। ग्रेटर नोएडा में ओला, ऊबर समेत ऑटो चालकों ने भी अपनी सेवाएं बंद कर दी है। जिसके चलते राहगीरों को भरी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल के कारण सड़कों पर चलते कमर्शियल वाहनों को भी रोका जा रहा है। इस कारण स्‍कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

Share