सिर कुचलकर निर्ममता से की युवक की हत्या

सिर कुचलकर निर्ममता से की युवक की हत्या

ग्रेटर नोएडा कोतवाली क्षेत्र के सिरसा गांव में घर में सो रहे युवक की भारी चीज से चेहरे पर वार कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है। शरीर पर चोट के निशान भी हैं।  कहा जा रहा है कि शव की पहचान छुपाने के लिए चेहरे को बुरी तरह से कुचल कुचला गया। मृतक जब बहुत देर तक कमरे से नहीं निकल तो परिजन कमरे में गए और देखा कि कमरे के अंदर उसका शव लहूलुहान स्थिति में पड़ा हुआ है। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

जानकारी के मुताबिक बीती रात सिरसा गांव में एशियन पेंट की कर्मचारी राहुल शर्मा का शव उसी के कमरे में लहूलुहान की स्थिति में मिला। राहुल शर्मा पुत्र देवेंद्र शर्मा मेरठ के रहने वाले हैं। वह अपने जीजा के यहां पड़ोस में किराए पर सिरसा गांव में रहते हैं। इनके साथ दो युवक अजय और हरिंदर भी रहते हैं। यह तीनों लोग एशियन पेंट में साथ काम करते हैं। 

बीती रात जब यह हादसा हुआ उस के बाद से दोनों अजय और हरिंदर मौके से फरार हैं। उसके जीजा सतीश ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। जानकारी के अनुसार मृतक युवक का शव कमरे के अंदर लहूलुहान स्थिति में मिला था। उनके रिश्तेदार सतीश ने पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना के बाद से कमरे में रहने वाले दोनों युवक मौके से फरार हैं। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

ग्रेटर नोएडा कोतवाली प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि मृतक अजय शर्मा यहाँ किराए पर रहता है। इसके साथ दो अन्य युवक भी रहते हैं। पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अजय शर्मा का सिर किसी भारी वस्तु से बुरी तरह कुचला गया है। मृतक के साथ रहने वाले दोनों युवक घटना के बाद से फरार हैं। मृतक के जीजा की शिकायत पर साथ में रहने वाले दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा।

Share