गौतमबुद्धनगर से लोकसभा टिकट के लिए कांग्रेस के कई नेताओं ने किया दावा

लोकसभा चुनाव में गौतमबुद्धनगर सीट के लिए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दावा ठोंका है। उन्होंने सोमवार को ग्रेटर नोएडा पहुंची महिला कांग्रेस की महासचिव और गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र प्रभारी डॉ. चयनिका उनियाल पांडा के सामने दावेदारी पेश की।

जेवर स्थित पार्टी कार्यालय पर सोमवार को हुई बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र, वरिष्ठ नेता वीरेंद्र गुड्डू, प्रवक्ता मनोज चौधरी, रमेश शर्मा और ठाकुर अशोक सोलंकी ने चुनाव के लिए अपने नाम दिए। इस दौरान सभी नेताओं ने कहा है कि प्रत्याशी बाहरी नहीं होना चाहिए। इस पर डॉ. चयनिका ने उनके बीच का ही प्रत्याशी तय करने का आश्वासन दिया। साथ ही संगठन के बारे में कार्यकर्ताओं से भी राय ली। कार्यकर्ताओं ने उनके सामने गुटबाजी का आरोप लगाया।

Share