क्रिसमस की पूर्व संध्या पर आई.टी.एस. इंजीनि यरिंग काॅलेज, ग्रेटर नोएडा में हुआ क्रिसमस स मारोह

3 दिसम्बर को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर आई.टी.एस. इंजीनियरिंग काॅलेज, ग्रेटर नोएडा में केक काटा गया व मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर आई.टी.एस. के अध्यापकगण, स्टाॅफ व विद्यार्थियों ने एक दूसरे को परस्पर बधाई दी। इस बीच सांता क्लाॅस ने अपनी उपस्थिती से इस कार्यक्रम को अति रोचक बना दिया। वे अपनी प्रस्तुति से सभी को आकर्षित करते रहे व उन्होंने विभिन्न प्रकार के उपहार वितरण कर सबका मन मोह लिया।
आई.टी.एस. द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमेन, श्री सोहिल चड्ढ़ा ने कहा कि क्रिसमस यह संदेश देता है कि हमें अपने आस-पास शंति व सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने का प्रयास करना होगा। हमें एक जुट होकर सारे दुःखों का सामना डटकर करना है व किसी भी स्थिति में धैर्य नहीं त्यागना चाहिए।

इस अवसर पर सेक्रेटरी, श्री भूषण अरोड़ा, आई.टी.एस. इंजीनियरिंग काॅलेज संस्थान के डीन अकादमिक, डाॅ गगनदीप अरोड़ा, डीन स्टूडेन्ट वेलफेयर, डाॅ संजय यादव, व सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। उपरोक्त संदेश व बिना किसी साम्प्रदायिक भेदभाव के साथ क्रिसमस का आयोजन पूरी धूम-धाम के साथ किया गया।

Share