राकेश चौहान अपर जिला सूचना अधिकारी को शासन ने दी पदोन्नति, बनाया जिला सूचना अधिकारी

राकेश चौहान अपर जिला सूचना अधिकारी को शासन ने दी पदोन्नति, बनाया जिला सूचना अधिकारी
शासन के द्वारा राकेश सिंह चौहान अपर जिला सूचना अधिकारी हापुड़ एवं गौतम बुद्ध नगर को पदोन्नति प्रदान करते हुए जिला सूचना अधिकारी बनाया गया है। ज्ञातव्य हो कि राकेश सिंह चौहान के द्वारा जनपद हापुड़ एवं गौतम बुद्ध नगर में अपर जिला सूचना अधिकारी के पद पर कार्य करते हुए अपने दायित्वों का बाखूबी निर्वहन किया जा रहा हैं।
विभाग द्वारा जारी पदोन्नति लिस्ट में अशोक कुमार सूचना ब्यूरो लखनऊ, गजे सिंह जिला सूचना अधिकारी मेरठ, संजय कुमार त्रिपाठी जिला सूचना अधिकारी देवरिया, राकेश सिंह चौहान जिला सूचना अधिकारी हापुड़, बच्चू लाल यादव जिला सूचना अधिकारी बलिया, प्रदीप कुमार दीक्षित जिला सूचना अधिकारी कन्नौज, रंजना शर्मा जिला सूचना अधिकारी गाजियाबाद, मातादीन जिला सूचना अधिकारी इटावा, चंद्र विजय वर्मा जिला सूचना अधिकारी मुख्यालय, वीरेंद्र नाथ पांडे जिला सूचना अधिकारी कानपुर देहात, कृष्ण भगवान मिश्र जिला सूचना अधिकारी जालौन सम्मिलित हैं। राकेश सिंह चौहान के द्वारा जिला सूचना अधिकारी के पद पर अपना कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है।
Share