भाकियू ने यमुना प्राधिकरण के सीईओ से मिलकर साझा की किसानों की समस्याएँ

 

पिछले 74 दिन से जिला गौतम बुद्ध नगर सूरजपुर कलेक्ट्रेट पर चल रहे धरने पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों को यमुना विकास प्राधिकरण द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर अवगत कराने हेतु मुख्य कार्यपालक अधिकारी महोदय यमुना विकास प्राधिकरण डॉ अरुण वीर सिंह की अध्यक्षता में समस्त विभागों के अधिकारियों के साथ मीटिंग के लिए बुलाया गया।

वहां पर सीईओ महोदय के द्वारा जगनपुर अफजलपुर अट्टा फतेहपुर दनकौर तीनों गांव की 64.7% अतिरिक्त प्रतिकर को डीएम महोदय के द्वारा अपर जिला अधिकारी

द्वारा

भूमि अधिकरण वितरण कराने के लिए सीईओ महोदय के द्वारा एक लैटर जारी किया गया। जिसमें यमुना विकास प्राधिकरण ने उपरोक्त तीनों गांव की 64% अतिरिक्त मुआवजा को उनके खाते में भेजने का लिखित पत्र भारतीय किसान यूनियन के सिपाहियों को सौंपा।

आबादी से संबंधित एसईओ की नियुक्ति के लिए शासन स्तर पर बात करके 1 सप्ताह के अंदर एसईओ महोदय की नियुक्ति के लिए आश्वस्त किया अन्य गांवों के 64.7 प्रतिशत मुआवजा को लेकर बताया कि अति शीघ्र बिल्डरों से धनराशि लेकर के वितरण कराई जानी शुरू करदी जाएगी। गांवों के विकास कार्यों के लिए सभी अधिकारियों को सीईओ महोदय के द्वारा सख्त निर्देश जारी किए गए हैं सफाई कर्मी बढ़ाए जाएं और गांवों का कार्य परम प्राथमिकता के स्तर पर कराया जाना सुनिश्चित किया।

वार्ता में शामिल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव प्रधान लज्जाराम गुर्जर प्रदेश प्रवक्ता पवन खटाना मंडल उपाध्यक्ष चौधरी जीवन सिंह जिला उपाध्यक्ष राजे प्रधान तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र नागर पीतम सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Share