जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर ब्रजेश नारायण सिंह ने समस्त जनपद वासियों को जानकारी देते हुए उनका आह्वान किया है कि आज जनपद के सभी विधान सभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुपालन में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। संचालित किए जा रहे विशेष अभियान के दौरान जिन युवाओं की आयु 1 जनवरी 2018 को 18 वर्ष हो गई है और उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हुआ है वह अपना फार्म 6 भरते हुए अपने मतदान केंद्र पर बीएलओ को उपलब्ध करा सकते हैं। इस अभियान के दौरान किसी के नाम में त्रुटि, अपने नाम को मतदाता सूची से एक स्थान से हटाकर दूसरे स्थान पर जोड़ने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के संबंधित फार्म भरे जाएंगे । अतः समस्त जनता से आव्हान करना है कि संचालित अभियान का भरपूर लाभ उठाते हुए संबंधित नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के साथ-साथ अपने नाम में त्रुटि को भी शुद्धिकरण कराने के लिए अपना निर्धारित फार्म भरकर बीएलओ को उपलब्ध करा सकते हैं। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि आज विशेष अभियान के दौरान जनपद के समस्त मतदान केंद्रों पर सभी बीएलओ अपने अपने मतदान केंद्र पर सुबह 10:00 बजे से सायं 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे। इस संबंध में उन्होंने बीएलओ की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए सभी उपजिलाधिकारियों तहसीलदारों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी बीएलओ स समय अपने मतदान केंद्र पर उपस्थित होकर भारत निर्वाचन आयोग के इस अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने यह भी कहा कि जो बीएलओ अपने कार्य में लापरवाही बरतेंगे उन्हें चिन्हित करते हुए जिला प्रशासन की ओर से कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी ।▪▪▪ राकेश चौहान अपर जिला सूचना अधिकारी गौतम बुद्ध नगर।*
- Next Drunk Women Creates Ruckus in Noida District Hospital!
- Previous विधायक पंकज सिंह ने जनसंवाद कर सुनी समस्या एं, अधिकारियों को कार्यवाही के दिए निर्देश।
Useful Links
Recent Posts
- GL Bajaj में चौथा राष्ट्रीय सम्मेलन “सृजन-द स्टार्टअप कॉन्क्लेव” आयोजित
- गौतमबुद्ध नगर में ठंड से भीख मांगने वाले व्यक्ति की मौत
- फ्लैट रजिस्ट्री की मांग को लेकर 15 दिसंबर को विशाल कार-बाइक रैली का आयोजन
- ईशान एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन में 22वें यजुर्वेद पारायण महायज्ञ का सफल समापन
- ईशान ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में 5 दिवसीय यजुर्वेद परायण महायज्ञ का सफल समापन | Photo Highlights
- ग्रेटर नोएडा एसीईओ ने अल्फा वन में चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं
- ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों में मीटर लगाने की तैयारी, ’धारा’ मीटर से पानी की बर्बादी पर लगेगी लगाम
- GL Bajaj में सुपर कंप्यूटिंग पर कार्यशाला: एआई में युवा दिमागों को सशक्त करने की पहल
- ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने चलाया जागरुकता अभियान
- ग्रेटर नोएडा में सोफा फैक्ट्री में आग लगने की घटना पर एक्शन में डीएम!, दिए सख्त आदेश
News Calendar
M | T | W | T | F | S | S |
---|---|---|---|---|---|---|
1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | |
7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 |
14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 |
21 | 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 |
28 | 29 | 30 |
parichowk.com: Greater Noida News Portal was launched by Shri Shantanu Sen, Former Joint Director & SPL IG, CBI on October 22, 2006. Copyright © 2008-2018. All Rights Reserved. Ten News. Terms Of use.