गौतम बुद्ध नगर जनपद में ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे के निर्माण को लेकर जिला प्रशासन गंभीर दिखाई पद रहा है | जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर बीएन सिंह के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी कुमार विनीत के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में किसानों की समस्याओं का निस्तारण करने के उद्देश्य से संबंधित किसानो एवं एनएचआई के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए किसानों की समस्याओं का अनुश्रवण किया। जिसमें पाया गया कि फतेहपुर अट्टा गांव में किसानों के द्वारा सर्विस रोड बनाए जाने की मांग की गई। सुखपाल के मकान की जांच दोबारा करने के लिए कहा गया। औरंगपुर गांव में पुल का निर्माण एनएचआई के द्वारा नीचा किया होना किसानों ने बताया और वहां पर भविष्य में पानी के भराव होने की समस्या के संबंध में अपर जिलाधिकारी को अवगत कराया गया । किसानों के द्वारा यह भी बताया गया है कि एनएचआई के अधिकारियों द्वारा किसानों के बोरिंग की कम कीमत लगाई गई है। अतः उनका पुनः आकलन कराया जाए । अपर जिलाधिकारी कुमार विनीत ने ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे के निर्माण से संबंधित किसानों के सम्मुख जो समस्याएं आ रही हैं उनका अनुस्रवण किया और बैठक में किसानों के द्वारा जो समस्याएं बताई गई इस संबंध में मौके पर ही एनएचआई एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को किसानों की समस्याओं का सारगर्भित ढंग से तत्काल प्रभाव से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस अवसर पर किसानों को यह भी आश्वस्त किया कि एनएचआई हाईवे का निर्माण एक राष्ट्रीय परियोजना है। अतः इस कार्य में सभी किसानों के द्वारा सहयोग प्रदान किया जाए और उनकी जो समस्याएं हैं उनके संबंध में जिला प्रशासन गंभीर है यदि कोई समस्या किसानों की हो तो वह तत्काल उनके संज्ञान में लाएं ताकि विभागीय अधिकारियों के माध्यम से उसका निस्तारण कराया जाना संभव हो सके। आयोजित बैठक में उप जिलाधिकारी दादरी अमित कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर अंजनी कुमार सिंह, एनएचआई के अधिकारी तथा अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। बैठक में एनएचआई से संबंधित किसानों द्वारा भाग लिया गया ।
- Next Samsara Annual Day function begins with soulful musical medley!
- Previous DM BN Singh to be the chief guest at Fr. Agnel School Annual Day Event today!
Useful Links
Recent Posts
- GL Bajaj में चौथा राष्ट्रीय सम्मेलन “सृजन-द स्टार्टअप कॉन्क्लेव” आयोजित
- गौतमबुद्ध नगर में ठंड से भीख मांगने वाले व्यक्ति की मौत
- फ्लैट रजिस्ट्री की मांग को लेकर 15 दिसंबर को विशाल कार-बाइक रैली का आयोजन
- ईशान एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन में 22वें यजुर्वेद पारायण महायज्ञ का सफल समापन
- ईशान ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में 5 दिवसीय यजुर्वेद परायण महायज्ञ का सफल समापन | Photo Highlights
- ग्रेटर नोएडा एसीईओ ने अल्फा वन में चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं
- ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों में मीटर लगाने की तैयारी, ’धारा’ मीटर से पानी की बर्बादी पर लगेगी लगाम
- GL Bajaj में सुपर कंप्यूटिंग पर कार्यशाला: एआई में युवा दिमागों को सशक्त करने की पहल
- ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने चलाया जागरुकता अभियान
- ग्रेटर नोएडा में सोफा फैक्ट्री में आग लगने की घटना पर एक्शन में डीएम!, दिए सख्त आदेश
News Calendar
M | T | W | T | F | S | S |
---|---|---|---|---|---|---|
1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | |
7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 |
14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 |
21 | 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 |
28 | 29 | 30 |
parichowk.com: Greater Noida News Portal was launched by Shri Shantanu Sen, Former Joint Director & SPL IG, CBI on October 22, 2006. Copyright © 2008-2018. All Rights Reserved. Ten News. Terms Of use.